यूएई के क्राउन प्रिंस के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की द्विपक्षीय बैठक शुरू हो गई है. बैठक से जुड़ी तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें दोनों नेता आपसी सहयोग और रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा करते नजर आ रहे हैं. हम भारत और यूएई के रिश्तों की बारीकियों पर चर्चा कर रहे थे. बदलते वैश्विक परिदृश्य में ऊर्जा सुरक्षा, वैकल्पिक ऊर्जा मार्ग, सप्लाई चेन की मजबूती और व्यापारिक साझेदारी जैसे मुद्दे दोनों देशों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हो गए हैं.