बेंगलुरु: महादेवपुरा में बुनियादी सुविधाओं की मांग के लिए सड़कों पर उतरे

  • 2:44
  • प्रकाशित: अक्टूबर 20, 2019
बेंगलुरु में महादेवपुरा के निवासियों ने रविवार को ख़राब ट्रैफ़िक और दूसरी सुविधाओं के अभाव के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया. उनकी मांग है कि जिन लोगों को उन्होंने चुना है, उन्हें इसमें मदद करनी चाहिए. इन लोगों की मांगों में 30 दिन के अंदर पूरे इलाक़े की रोशनी, अच्छी सड़कें, नियमित वॉर्ड कमेटी की बैठकें और कूड़े को अलग करके उसे जमा करने जैसी चीज़ें शामिल हैं. शहर के इस हिस्से में लंबे लंबे ट्रैफ़िक जाम लगते हैं. यहां ट्रैफ़िक 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से आमतौर पर रेंगती है. निवासी चाहते हैं कि शहर को जोड़ने वाली एक माक़ूल जन परिवहन व्यवस्था हो.

संबंधित वीडियो