पालघर के वसई में बारिश बनी आफत, 5 दिनों से अंधेरे में रहने को मजबूर लोग

  • 1:05
  • प्रकाशित: जुलाई 09, 2026

महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई इलाके में लगातार बारिश के बाद पैदा हुई समस्याएं अब लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई हैं. बारिश कम होने के बावजूद कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है और इसी वजह से बिजली व्यवस्था भी पूरी तरह प्रभावित हो गई है. कई क्षेत्रों में पिछले पांच दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है.