Khamenei Funeral: आज ऐसा लग रहा है मानो पूरा ईरान सड़कों पर उतर आया हो. पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली हुसैनी खामनेई की अंतिम यात्रा में लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा. लाखों लोग अपने नेता की अंतिम विदाई में शामिल हुए. इस बीच, ईरान ने उस घर का वीडियो जारी किया है, जिस पर अमेरिका और इजरायल द्वारा 28 फरवरी को हमला किए जाने का दावा किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि इसी हमले में अली खामनेई समेत कई लोगों की मौत हुई थी. मशहद की सड़कों पर इंसानों का समंदर दिखाई दे रहा है. लोग अपने पूर्व सुप्रीम लीडर और रहबर को अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे हैं. आंखों में आंसू, दिल में दुआएं और हाथों में झंडे लिए उमड़ी भीड़ यह दर्शाती है कि अली खामनेई का लोगों के बीच कितना प्रभाव और सम्मान था. ये तस्वीरें बताती हैं कि वह ईरान और मुस्लिम समाज के एक बड़े वर्ग के लिए कितने महत्वपूर्ण माने जाते थे.