'थाली भेंट' के CCTV से खुलेंगे राज? बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी पर जांच टीम के खुलासे

  • 6:10
  • प्रकाशित: जुलाई 09, 2026

करोड़ों हिंदुओं की आस्था के केंद्र श्री बद्रीनाथ धाम में दान और चढ़ावे में हेराफेरी का एक बड़ा मामला सामने आया है. इस घटना ने श्रद्धालुओं को चिंतित कर दिया है, लेकिन प्रशासन ने मामले में सख्त रुख अपनाते हुए तुरंत एक्शन लिया है. बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) की एक 4 सदस्यीय विशेष टीम पिछले 2 दिनों से बद्रीनाथ में डेरा डाले हुए है और मामले की सघन जांच कर रही है. प्रारंभिक जांच के आधार पर प्रमोद नौटियाल नाम के कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया गया है और उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है.