एनडीटीवी द्वारा आयोजित बनेगा स्वच्छ इंडिया 'क्लीनीथोन' कार्यक्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि राज्य में धान का पुआल जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए कानून तो है ही साथ ही किसानों को जागरूक किया जा रहा है. तथा धान के पुआल की समस्या से निपटने के लिए वैज्ञानिक तकनीक अपनाई जा रही है.