Assam Election 2026: असम में कौन होगा कांग्रेस का मुख्यमंत्री, प्रियंका गांधी ने नाम का खुलासा कर दिया!

  • 3:48
  • प्रकाशित: अप्रैल 01, 2026


असम में चुनावी माहौल गरम – पश्चिम बंगाल के साथ-साथ असम में भी बीजेपी–कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की लगातार जनसभाएं.

प्रियंका गांधी की असम एंट्री – कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शिवसागर पहुँचीं, नाजिरा विधानसभा में पहली रैली की.

‘नया असम’ का संदेश – प्रियंका ने कहा, असम की संस्कृति, सभ्यता और स्वाभिमान को मजबूत करना जरूरी.

ईमानदार सरकार की मांग – उन्होंने भ्रष्टाचार से मुक्त, जनता के लिए काम करने वाली सरकार की बात कही.

PM मोदी पर पलटवार – घुसपैठ, कम्यूनल बिल जैसे आरोपों पर जवाब देते हुए ST दर्जे और युवाओं की बेरोज़गारी का मुद्दा उठाया.

रोज़गार संकट पर सवाल – पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी क्यों नहीं मिल रही, इसके लिए केंद्र की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया.

महंगाई और LPG का मुद्दा – गैस कीमतों को सिर्फ अंतरराष्ट्रीय हालात नहीं, बल्कि सरकार की नीतियों का नतीजा बताया.

‘डबल गुलामी’ का आरोप – अमेरिका और इजरायल के सामने झुकने का आरोप, भारत की स्वतंत्र विदेश नीति की बात.

योजनाओं में दबाव का दावा – महिलाओं को स्कीम के बदले बीजेपी कार्यक्रमों में जाने का दबाव देने का आरोप.

गौरव गोगोई पर बड़ा संकेत – प्रियंका ने कहा “क्यों नहीं बनेंगे”, जिससे गौरव गोगोई को सीएम चेहरे का इशारा माना गया.
 

संबंधित वीडियो