दिल्ली का भव्य भारत मंडपम...जहां मंच पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद थे और उनके साथ खड़े थे दुनिया को बदलने वाली तकनीक, यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सबसे बड़े महारथी। माहौल उत्सव का था, इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 अपनी कामयाबी की कहानी लिख रहा था। तभी कुछ ऐसा हुआ जिसने वहां मौजूद हर शख्स को हैरान कर दिया। पीएम मोदी ने एकता का संदेश देने के लिए मंच पर मौजूद दिग्गजों से एक-दूसरे का हाथ थामने का अनुरोध किया। लेकिन जैसे ही हाथ पकड़ने की बारी आई, दुनिया की दो सबसे बड़ी AI कंपनियों के CEO ठिठक गए।