देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 में बैठने जा रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा के ठीक दो दिन पहले एक विस्तृत और बेहद जरूरी गाइडलाइन जारी की है। आगामी 21 जून को होने वाली परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था या चीटिंग को रोकने के लिए जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, वहीं मौसम के मिजाज को देखते हुए छात्रों की सहूलियत का भी ध्यान रखा गया है