NDTV Khabar

नीतीश कुमार ने केजरीवाल पर बोला हमला, कहा: दिल्ली की जिम्मेदारी मिली थी, लेकिन आप सिर्फ झूठ बोलते रहे

 Share

दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार करने आए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर जमकर निशाना साधा. दिल्ली के संगम विहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की साझा रैली को संबोधित करते हुए नीतीश ने दिल्ली सरकार से सवाल किया कि पांच साल में क्या किया? सड़क की हालत जर्जर क्यों है? स्वास्थ्य सेवा बदहाल क्यों हैं? उन्होंने मुख्यमंत्री केजरीवाल से सवाल किया, "दिल्ली की जिम्मेदारी मिली थी, लेकिन आप सिर्फ झूठ बोलते रहे."



Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com