Bengal chunav: हुमायूं कबीर की 7 पुश्तें भी... बुर्के वाली CM पर ये क्या बोल गईं नवनीत राणा

  • 0:58
  • प्रकाशित: अप्रैल 03, 2026

कोलकाता: बीजेपी नेता नवनीत राणा के हालिया बयान में विपक्ष को संविधान और सामाजिक सौहार्द के खिलाफ बताया है. बीजेपी नेता नवनीत राणा ने कहा, "कबीर को उसकी सात पीढ़िया भी नीचे आ जाएं. वेस्ट बंगाल नहीं पूरे देश में कहीं पर भी बुर्क वाली ना महापौर बन सकती है और न उनका कोई व्यक्ति कभी मुख्यमंत्री बन सकता है. हुमायूं कबीर सिर्फ सपने में सपना भी लेने के लिए 100 बार सोचना चाहिए."


 नवनीत राणा ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक पहचान, राम की भूमि और डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा दिए गए संविधान का उल्लेख करते हुए सेक्युलरिज़्म की व्याख्या पर अपनी राय रखी. उनके बयान का एक हिस्सा सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक विवाद और तेज़ हो गया. नेता राणा ने देश के संविधान और ‘सेक्युलर’ शब्द की अलग व्याख्या रखी.