न्यूज@8 : टनल में 9 मीटर की ड्रिलिंग बाकी, मजदूरों के शुक्रवार दोपहर तक निकालने की उम्मीद

  • 10:58
  • प्रकाशित: नवम्बर 23, 2023
उत्तराखंड के उत्तरकाशी के निर्माणाधीन सिल्क्यारा टनल (Uttarkashi Tunnel Collapse) में 12 दिन से फंसे 41 मजदूरों के रेस्क्यू (Rescue Operation)का काम अभी जारी है. गुरुवार 23 नवंबर को मजदूरों तक पहुंचने के लिए बाकी 18 मीटर की खुदाई शुरू की गई थी, लेकिन 1.8 मीटर की ड्रिलिंग (Tunnel Drilling) के बाद मलबे में सरिया आने से खुदाई काफी देर तक रोक देनी पड़ी. बाद में सरिया काटा गया और फिर से ड्रिलिंग का काम शुरू हुआ. करीब 9 मीटर ड्रिलिंग अभी बाकी है. ऐसे में मजदूरों को शुक्रवार दोपहर तक निकाले जाने की उम्मीद है.

संबंधित वीडियो