बिहार के वैशाली में हुए नाव हादसे में कुछ खुशनसीब बच्चों की जान बच गई. इन बच्चों ने बताया कि जब बीच गंगा नदी में नाव डूबी, तो क्या हुआ? कैसे ये बच्चे नदी के किनारे पर आए और उनकी जान बच गई? इस नाव हादसे में अब तक 13 बच्चों की मौत हो चुकी है. कुछ बच्चों का अस्पताल में इलाज भी चल रहा है.