कोरोना का नया वेरिएंट कितना खतरनाक? केंद्र ने पहली बार जताई चिंता

  • 2:01
  • प्रकाशित: मार्च 24, 2021
कोरोना के नए वेरिएंट पर केंद्र सरकार ने पहली बार चिंता जताई है. हालांकि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने साफ किया है कि राज्यों में बढ़ते मामलों का नए वेरिएंट से सीधा संबंध नहीं है. देश में अब तक यूके, दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील के कोरोना वायरस वेरिएंट के 795 मरीज हैं. केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय का कहना है कि म्‍यूटेंट स्‍ट्रेन में 18 मार्च के बाद से 395 की बढ़ोत्‍तरी हुई है. पिछले पांच दिनों में इस संख्‍या में अच्‍छा खासा इजाफा हुआ है. 18 मार्च के बाद से सामने आए 395 केसों में से 326 अकेले पंजाब राज्‍य में दर्ज हुए है.

संबंधित वीडियो