Nepal Flash Flood : नेपाल त्रासदी पर भारतीय विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान

  • 1:45
  • प्रकाशित: अगस्त 27, 2026

नेपाल में आई भीषण त्रासदी को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय का बयान सामने आया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि नेपाल में 288 भारतीय नागरिक लापता हैं, जिनसे अब तक संपर्क नहीं हो पाया है. उन्होंने कहा कि भारत सरकार की नजर नेपाल में उत्पन्न आपदा की स्थिति पर लगातार बनी हुई है और हालात पर करीबी निगरानी रखी जा रही है. विदेश मंत्रालय के अनुसार, अब तक बचाए गए 21 भारतीय नागरिक तमिलनाडु के रहने वाले हैं. वहीं, लापता 288 भारतीयों की तलाश जारी है और उनसे संपर्क स्थापित करने के प्रयास किए जा रहे हैं. भारत सरकार नेपाल प्रशासन के साथ लगातार समन्वय बनाए हुए है.

संबंधित वीडियो