भारत की स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने बुधवार को महिलाओं के 49 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मेडल जीतकर एशियाई खेलों में पदक के 12 साल के लंबे इंतजार को खत्म किया. इस खास मौके पर मीराबाई ने एनडीटीवी से बातचीत के दौरान कहा कि, हमने मेडल के लिए बहुत कोशिश की और यह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है. मेरे कोच (विजय शर्मा) का जो कॉन्फिडेंस है, यही मेरी सबसे बड़ी ताकत रही. हम मेडल के लिए पहले से ही कॉन्फिडेंस थे. और उम्मीद थी कि एक मेडल तो भारत के लिए जरूर जीतना है.'