NEET Exams Cancel: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दिया था एग्जाम

NEET Exams Cancel | NEET UG 2026: नीट यूजी 2026 को लेकर देशभर के छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. 3 मई को हुई परीक्षा को रद्द कर दिया गया है और पूरे मामले की जांच अब सीबीआई करेगी.
दरअसल राजस्थान में सामने आए कथित पेपर लीक और ‘गेस पेपर’ विवाद के बाद ये फैसला लिया गया. जांच में सामने आया कि करीब 100 से ज्यादा सवाल असली परीक्षा से मेल खाते थे, जिससे परीक्षा की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो गए. बताया जा रहा है कि ये पेपर व्हाट्सएप के जरिए सर्कुलेट हुआ और कई छात्रों तक पहुंचा.
इस परीक्षा में 22 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया था, ऐसे में परीक्षा रद्द होने से छात्रों के भविष्य पर बड़ा असर पड़ा है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कहा है कि नई तारीख जांच पूरी होने के बाद घोषित की जाएगी और छात्रों को दोबारा फीस नहीं देनी होगी.
फिलहाल छात्र और अभिभावक दोनों ही अनिश्चितता और तनाव में हैं. अब सबकी नजर सीबीआई जांच पर है कि आखिर पेपर लीक कैसे हुआ और इसके पीछे कौन जिम्मेदार है.

संबंधित वीडियो