NDTV Yuva 2026: Mahanaryaman Scindia ने फेवरेट क्रिकेटर, क्रिकेट में AI और सिंधिया विरासत पर की बात कार्यक्रम में मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया शामिल हुए. कार्यक्रम में महानआर्यमन सिंधिया ने क्रिकेट को लेकर बात की और साथ ही क्रिकेट में AI टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल को लेकर बात की, इसके अलावा महानआर्यमन ने सिंधिया विरासत को लेकर भी खुलकर अपनी राय दी. NDTV Yuva 2026 के मंच पर महानआर्यमन सिंधिया ने कहा, "इस उपनाम (सिंधिया) को धारण करना निश्चित रूप से एक सौभाग्य है. इसके साथ कुछ अपेक्षाएं भी जुड़ी होती हैं..हमेशा सबकी नजरों में रहना और अपने फैसलों को लेकर बेहद सतर्क रहना. पूरा मध्य प्रदेश आपकी ओर देख रहा है. यह आपको अपने कार्यों और अपने आस-पास के माहौल के प्रति अत्यंत जागरूक बनाए रखता है."