Dharmendra Pradhan on NEET Re Exam: बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम और कॉपियों के मूल्यांकन (Evaluation) को लेकर मचे घमासान के बीच एक बेहद बड़ी और एक्सक्लूसिव खबर सामने आ रही है। देश के शिक्षा मंत्री ने NDTV से खास बातचीत में बोर्ड कॉपियों की री-चेकिंग (Answer Sheet Re-checking) व्यवस्था को लेकर एक बेहद चौंकाने वाला और बड़ा खुलासा किया है। शिक्षा मंत्री ने ऑन-कैमरा यह स्वीकार किया है कि वर्तमान में कॉपियों के पुनर्मूल्यांकन और री-चेकिंग का जो सिस्टम इस्तेमाल किया जा रहा है, वह काफी पुराना हो चुका है और इसमें व्यापक सुधार की तुरंत जरूरत है।