बंगाल में बदला 107 साल का इतिहास, शुभेंदु के एक्शन से रोड पर नहीं हुई नमाज

इस बार बंगाल में बकरीद की तस्वीरों ने पूरे देश का ध्यान खींचा है. 107 सालों का एक लंबा इतिहास आज बदल गया. कोलकाता की वो ऐतिहासिक रेड रोड, जहां साल 1919 से ईद की नमाज अदा की जाती थी, आज वहां नमाजियों की जगह गाड़ियां दौड़ती नजर आईं.
बदलाव की दो तस्वीरें: ममता बनर्जी के शासन काल में रेड रोड का नजारा कैसा होता था और शुभेंदु सरकार के आने के बाद आज वहां क्या स्थिति है. 107 साल पुरानी परंपरा: क्यों और कैसे शुरू हुई थी रेड रोड पर नमाज और इस सड़क का दूसरे विश्व युद्ध से क्या कनेक्शन है.
सरकार का कड़ा रुख: शुभेंदु अधिकारी की सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि अब सड़कों पर नमाज नहीं होगी. ममता बनर्जी जो हर साल इसी रेड रोड से ईद की बधाई देती थीं, उनके निजाम के बदलने के साथ ही बंगाल की ये रवायत भी बदल गई है. क्या है इसके पीछे की पूरी कहानी और क्या कह रहे हैं बंगाल के लोग? जानने के लिए देखिए ये खास रिपोर्ट.

#WestBengal #SuvenduAdhikari #RedRoad #Kolkata #EidNamaz #BengalPolitics #HistoryChanged #MamataBanerjee #HindiNews