Namaz Controversy: आज रमजान का आखिरी जुमा है। आज अलविदा की नमाज अदा की गई और अब ईद का इंतजार है। यूपी में अलविदा की नमाज के लिए सुरक्षा चाक चौबंद थी और सड़कों पर नमाज अदा करने की इजाजत नहीं थी। ईद पर भी ऐसा ही होगा। सड़क पर नमाज पर पाबंदी लगी तो सरकार की ओर से कानून व्यवस्था की दलील दी गई- तो दूसरी ओर विपक्ष ने सवाल उठाए। मेरठ में पुलिस की सख्ती पर RLD के नेता और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने भी सवाल उठाए। उधर, बिहार में बात कब्रिस्तान तक पहुंच गई। दिल्ली में ओवैसी की पार्टी ने BJP को चुनौती दे डाली। कुल मिलाकर सियासत फुल स्पीड में है।