मौत से बस एक कदम दूर थी मौत, तभी हेलमेट पहने शख्स ने मारा झपट्टा, छीन लाया जिंदगी

  • 0:16
  • प्रकाशित: अप्रैल 10, 2026

नागपुर शहर के अजनी पुल पर एक दिल दहला देने वाली घटना होते-होते रह गई. कुछ युवाओं की सतर्कता के चलते एक युवती की जान बच गई. पुल से छलांग लगाने की कोशिश कर रही युवती को स्थानीय लोगों ने समय रहते पहचान लिया और तुरंत दौड़कर उसे रोक लिया. मिली जानकारी के अनुसार, ऐसी संभावना जताई जा रही है कि संबंधित युवती किसी कारणवश मानसिक तनाव में थी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और युवती को हिरासत में लेकर काउंसलिंग (परामर्श) के लिए भेज दिया.

इस घटना के कारण इलाके में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बना रहा. हालांकि, कुछ युवाओं की सूझबूझ से एक बड़ा अनर्थ टल गया. इसके पहले की वह खुद पाती, पीछे से चुपके से जाकर लड़की को बचा लिया गया. इस साहसी और सतर्क कार्य के लिए उपस्थित लोगों ने बचाने की पहल करनेवाले युवाओं की खूब सराहना की है.