IPL के नए फिनिशर मुकुल चौधरी कौन है? शॉट्स देखकर एक्सपर्ट्स बोले- ऐसा कभी नहीं देखा

  • 1:50
  • प्रकाशित: अप्रैल 10, 2026

आईपीएल में इस सीजन नए‑नए टैलेंट लगातार सामने आ रहे हैं. प्रियांश आर्या और वैभव सूर्यवंशी के बाद अब राजस्थान के झुंझुनू के मुकुल चौधरी ने सबका ध्यान खींचा है. लखनऊ की ओर से खेलते हुए उन्होंने मुश्किल हालात में सिर्फ 27 गेंदों पर 200 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 54 रन बनाए और छक्कों की झड़ी लगा दी.
उनका एक 80 मीटर का छक्का आईपीएल के अब तक के बेहतरीन शॉट्स में गिना जा रहा है. दबाव में शांत रहकर मैच फिनिश करना उनके शानदार टेम्परामेंट को दिखाता है. यह उनका सिर्फ दूसरा मैच था, लेकिन उन्होंने खुद को एक क्लासिक मैच फिनिशर के रूप में साबित कर दिया. क्रिकेट एक्सपर्ट्स और टीम ओनर संजीव गोयनका तक उनकी पारी से भावुक नजर आए. मुकुल चौधरी को अब भविष्य का बड़ा खिलाड़ी माना जा रहा है, जिनकी यह पारी लंबे समय तक याद रखी जाएगी.