ईरान और अमेरिका के बीच जारी जंग भयंकर रूप लेती नजर आ रही है. दोनों ओर से लगातार मिसाइलें दागी जा रही हैं. ताजा हमला अमेरिका ने पश्चिमी ईरान पर एक बॉटल वॉटर फैक्ट्री पर किया है. इस हमले में पूरी बॉटल वॉटर फैक्ट्री बर्बाद हो गई है. दावे के मुताबिक हमले में 3 अमेरिकी प्रोजेक्टाइल गिरे हैं, जिससे फैक्ट्री को भारी नुकसान पहुंचा है. ये हमला ऐसे समय हुआ है, जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है. रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका अब सिर्फ मिलिट्री ठिकानों को नहीं, बल्कि आम लोगों की रोजमर्रा की जरूरत से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर को भी निशाना बना रहा है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि खाड़ी देशों में पीने का पानी एक बेहद कीमती चीज है. यहां ज्यादातर पानी डिसेलिनेशन प्लांट से आता है, जहां समुद्र के खारे पानी को साफ करके पीने लायक बनाया जाता है. बॉटल्ड वाटर प्लांट इसी सिस्टम का हिस्सा होते हैं और लाखों लोगों तक पानी पहुंचाते हैं. ऐसे प्लांट पर हमले का मतलब है सीधे जनता की दिनचर्या पर चोट.