Delh Building Collapse:"JCB समय पर आती, तो कई लोग..." स्‍थानीय शख्‍स ने उठाए सवाल

  • 1:02
  • प्रकाशित: सितम्बर 06, 2026

दिल्‍ली के सत्‍यनिकेतन में एक तीन मंजिला इमारत अचानक गिर गई. इसमें कई स्‍टूडेंट रहते थे, जो मलबे में दब गए. स्‍थानीय लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे और कई लोगों को मलबे से बाहर भी निकाला. इस बीच कुछ स्‍थानीय लोगों ने प्रशासन पर रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन में देरी करने के भी आरोप लगाए. एक स्‍थानीय शख्‍स ने बताया कि घटना स्‍थल पर काफी समय बाद जेसीबी मशीन आई. इससे पहले लोग हाथों से ही मलबा हटाने में जुटे रहे. उन्‍होंने सवाल उठाया कि आखिर जेसीबी मशीन को आने में इतना समय क्‍यों लग गया? उनका कहना है कि अगर जेसीबी जल्‍दी आ जाती, तो काफी लोगों को जल्‍दी मलबे से बाहर निकाला जा सकता था.  

संबंधित वीडियो