Manmohan Singh Death News: Delhi में बनेगा मनमोहन सिंह का स्मारक | Breaking News

  • 1:21
  • प्रकाशित: दिसम्बर 27, 2024

Manmohan Singh Death News: केंद्र सरकार के सूत्रों ने कहा है कि दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का स्मारक बनाने का फैसला लिया है...इसके बारे में कांग्रेस को जानकारी दे दी गई है और स्मारक के लिए उचित स्थान जल्द ढूंढा जाएगा...साथ ही सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है...दरअसल कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में कई नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का स्मारक बनाने की बात कही...जिसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खत लिखकर स्मारक बनाने की मांग की है...कांग्रेस अध्यक्ष ने अपनी चिट्ठी में लिखा कि भारत के सपूत सरदार मनमोहन सिंह जी का स्मारक स्थापित करना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी...कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने चिट्ठी में लिखा कि मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार वहीं हों जहां स्मारक बन सके...मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार सुबह दिल्ली के निगमबोध घाट पर होगा...साथ ही कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया है कि उनका अपमान किया जा रहा है... 

संबंधित वीडियो