मध्य प्रदेश सरकार ने कोरोना की दूसरी लहर में पांच योजनाओं का ऐलान किया लेकिन तीन महीने के बाद भी किसी में नियम नहीं बने हैं तो किसी में आवेदन नहीं मिले हैं. जिनमें मिले हैं उनमें जरूरतमंदों को लाभ नहीं मिला है. सरकार ने ये भी कहा है कि जिनकी कोरोना से मौत हुई है उनके परिवार वालों को 1 लाख रुपये मिलेंगे.लेकिन ऐलान के बाद भी योजना सिर्फ कागजों में है. कोई नियम ही नहीं बना.