तेंदुए के साथ इंसान की लड़ाई... गांव में जिसने भी देखा ये मंजर, दहल गया

  • 0:19
  • प्रकाशित: अप्रैल 22, 2026

मध्य प्रदेश के धार जिले से दहशत फैलाने वाली खबर सामने आई है.धामनोद वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गुजरी गांव में एक तेंदुआ रिहायशी इलाके में घुस आया और एक महिला समेत चार लोगों पर हमला कर दिया. इस अचानक हमले से पूरे गांव में हड़कंप मच गया.


ग्रामीण कुछ समझ पाते, इससे पहले तेंदुए ने सामने आए लोगों पर हमला कर दिया. हमले में महेश वास्केल, ग्यारसी लाल सोलंकी, कांताबाई राठौड़ और विकास डावर गंभीर रूप से घायल हो गए. गांव में चीख‑पुकार मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर‑उधर भागते नजर आए.


सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तेंदुए ने उन पर भी हमला कर दिया. इस दौरान एक युवक ने बहादुरी दिखाते हुए तेंदुए को पकड़ने की कोशिश की और उसकी पीठ पर बैठ गया, लेकिन मौका मिलते ही तेंदुआ जंगल की ओर भाग निकला.


घायलों को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुजरी लाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल लोगों को धार के भोज चिकित्सालय रेफर किया गया. फिलहाल वन विभाग तेंदुए की तलाश में जुटा है और गांव में सतर्कता बढ़ा दी गई है.