मीनाक्षी की किस बात पर गुस्सा गए कीर्ति आजाद, एंकर से बोले- मैं सीनियर नेता हूं

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी में चल रही अभूतपूर्व टूट और सियासी घमासान के बीच, टीएमसी के वरिष्ठ नेता और सांसद कीर्ति आजाद ने NDTV इंडिया पर खुलकर अपनी बात रखी है. इस एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कीर्ति आजाद ने बगावत करने वाले नेताओं पर तीखा हमला बोला है और उन्हें सीधा 'गद्दार' करार दिया है. जब एंकर ने बागी नेता काकोली घोष के 40 साल के वफादार सफर का जिक्र किया, तो इंटरव्यू में तीखी नोकझोंक देखने को मिली. कीर्ति आजाद ने पलटवार करते हुए काकोली घोष पर कैमरे के सामने 5 लाख रुपये घूस लेने का संगीन आरोप लगाया. इसके साथ ही, उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) और शुभेंदु अधिकारी पर बंगाल में 'ऑपरेशन लोटस' चलाने और टीएमसी विधायकों को लालच देकर तोड़ने का भी आरोप मढ़ा है.

अपने खुद के राजनीतिक सफर (बीजेपी से कांग्रेस और फिर टीएमसी) पर उठ रहे सवालों का भी कीर्ति आजाद ने बेबाकी से जवाब दिया है. क्या टीएमसी इस महा-बगावत से बच पाएगी या बागी विधायक बीजेपी में शामिल हो जाएंगे. इस पूरी राजनीतिक बहस और तीखे सवालों के जवाब जानने के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें.
 

संबंधित वीडियो