खान सर Vs रौशन आनंद सर में घमासान, छात्रों का हो रहा भारी नुकसान | NDTV ग्राउंड रिपोर्ट

पटना में खान सर (Khan Sir) और रौशन आनंद सर (Roshan Anand Sir) के बीच विवाद गहरा गया है. छात्र प्रिंस आनंद की मौत के बाद दोनों प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान आज पूरी तरह बंद हैं, जिससे हजारों छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. NDTV की इस ग्राउंड रिपोर्ट में देखिए कोचिंग के बाहर का माहौल, जहां छात्र परेशान होकर वापस लौट रहे हैं. छात्रों का कहना है, "दोनों शिक्षक आपस में लड़ रहे हैं, लेकिन नुकसान हमारा हो रहा है. हमारा सिलेबस छूट रहा है और पढ़ाई का भारी नुकसान हो रहा है."