लखनऊ की झुलसाने वाली बेतहाशा गर्मी भी आज क्रिकेट फैंस के जोश को कम नहीं कर पाई. भारत ने अफगानिस्तान को 170 रनों के विशाल अंतर से हराकर मैदान पर तो तहलका मचाया ही, लेकिन मैदान के बाहर लखनऊ की सड़कों पर जो नजारा था, उसने सबका दिल जीत लिया. इस वीडियो में देखिए कैसे लखनऊ की तपती धूप में भी 'किंग कोहली' के दीवाने अपने चहेते खिलाड़ी की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे. गर्मी चाहे कितनी भी हो, स्टेडियम के बाहर और अंदर बस एक ही गूंज थी - इंडिया, इंडिया.
इसके साथ ही, हम आपको दिखाएंगे कि आज भी फैंस के बीच विराट कोहली और रोहित शर्मा का क्रेज किस कदर सिर चढ़कर बोल रहा है. आज भी खेल प्रेमियों की पहली पसंद इन दोनों दिग्गजों की जर्सी ही है, जिसकी बिक्री ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.