US-ईरान शांति डील पर दस्तखत होते ही इजरायल का हमला, भड़के उपराष्ट्रपति JD Vance

8 फरवरी को शुरू हुई अमेरिका-ईरान जंग के ठीक 111 दिन बाद फ्रांस के वर्साई पैलेस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और ईरानी राष्ट्रपति मसूद बजिशियान ने इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से शांति समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए। लेकिन इस ऐतिहासिक डील के वजूद पर महज कुछ ही घंटों के भीतर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। समझौते में पूरे रीजन (जिसमें लेबनान भी शामिल है) में तत्काल सैन्य कार्रवाई रोकने की शर्त थी, लेकिन इसके बावजूद इजरायल ने दक्षिण लेबनान पर भारी बमबारी कर दी, जिससे 16 नागरिकों की जान चली गई है।

संबंधित वीडियो