बंगाल में फ्रीज होंगे TMC के खाते? ममता को एक और तगड़ा झटका

चुनाव के बाद से ही ममता बनर्जी और उनकी पार्टी चारों तरफ से घिरती हुई नज़र आ रही है. आज के इस वीडियो में हम आपको ग्राउंड जीरो से दिखाएंगे कि बंगाल में इस वक्त क्या चल रहा है. दीदी की सुरक्षा में पिछले 20 सालों से तैनात उनके सबसे भरोसेमंद पीएसओ (PSO) को अचानक हटा दिया गया है. टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन इसे लेकर काफी भड़के हुए हैं. कलकत्ता हाई कोर्ट ने स्पीकर के फैसले में दखल देने से इनकार कर दिया है. रितब्रत बनर्जी ही फिलहाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बने रहेंगे, जो ममता बनर्जी के लिए एक बड़ा कानूनी और सियासी झटका है. बशीरहाट, कूचबिहार और दुर्गापुर से हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं. टीएमसी नेताओं और उनके घरों पर लोग अंडे फेंक रहे हैं. हालत ये है कि कुछ नेताओं को हेलमेट पहनकर लोगों के बीच जाना पड़ रहा है. एक तरफ टीएमसी को अपना किराए का दफ्तर खाली करना पड़ रहा है, तो दूसरी तरफ पार्टी के अंदरूनी विवाद के चलते खातों को फ्रीज करने की मांग उठने लगी है. 

संबंधित वीडियो