मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के आरोपों के बाद अब ट्रांसफर-पोस्टिंग रैकेट का खुलासा हुआ है. बीजेपी उद्धव सरकार और गृह मंत्री अनिल देशमुख पर हमलावर है. देशमुख पर बीजेपी के आरोपों का बचाव करने के लिए एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने खुद मोर्चा संभाल लिया है. पवार ने कहा कि जिस समय सचिन वाजे और देशमुख की मुलाकात की बात परमबीर सिंह अपने पत्र में कह रहे हैं उस वक्त देशमुख अस्पताल में थे और उसके बाद नागपुर में क्वॉरन्टीन थे. पवार को दिखाया गया है कि देशमुख तो उस समय इंटरव्यू दे रहे थे और प्लेन में जहां-तहां उड़ रहे हैं. सवाल उठता है कि क्या देशमुख ने पूरी बात छिपाई?