लखनऊ के चर्चित हिट एंड रन कांड में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया, आरोपी शहनवाज को गिरफ्तार कर लिया गया. आरोप है उसने सड़क पर महिला अनामिका को टक्कर मारकर कार के बोनट पर घसीटा. मामले ने अब सियासी मोड़ ले लिया है.घटना सुबह 7 बजे जनेश्वर मिश्रा पार्क के सामने की है. अनामिका बहन और बुआ के साथ थी, उसने शहनवाज को गाड़ी में किसी और महिला के साथ देखा, गुस्से में बात की और गाड़ी के आगे खड़ी हो गई, शहनवाज उसे बोनट पर घसीटता हुआ कुचल कर निकल गया. CCTV और वीडियो सामने आया है, भीड़ इकट्ठा हुई, युवती को चोटें आईं, पुलिस ने मेडिकल जांच कराई और हत्या के प्रयास की धाराओं में FIR दर्ज की. गाड़ी बरामद कर ली गई है, साथी दानिश भी गिरफ्तार हो गया है.