Ranchi Protest: भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी पर बवाल! छात्रों को हटाने के लिए पानी की बौछार! झारखंड की राजधानी रांची में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया. विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्रों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में छात्र मौके पर मौजूद रहे। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने की कोशिश की। घटना के वीडियो में विधानसभा के बाहर वाटर कैनन से पानी की बौछार करते हुए सुरक्षाकर्मी नजर आ रहे हैं.