नहीं रहे दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा, 49 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

खेल जगत से एक बेहद दुखद और स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है. भारत के दिग्गज शूटर और एशियन गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. जसपाल राणा न केवल एक बेहतरीन खिलाड़ी थे, बल्कि वह स्टार ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर और ईशा सिंह जैसी युवा शूटर्स के कोच भी थे. हमारे स्पोर्ट्स एडिटर विमल मोहन की रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में म्यूनिख दौरे के दौरान एयरपोर्ट पर जसपाल राणा को सीने में दर्द की शिकायत हुई थी. शुरुआत में उन्होंने इसे गैस की समस्या समझा, लेकिन बाद में हालत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल में उन्हें स्टेंट भी लगाया गया था, लेकिन दुर्भाग्यवश सर्जरी और इलाज के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका. भारत के लिए कई अंतरराष्ट्रीय पदक जीतने वाले और नई पीढ़ी को तैयार करने वाले जसपाल राणा का यूं अचानक चले जाना देश और पूरे खेल जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है. इस दुखद खबर से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए देखिए ये रिपोर्ट.

संबंधित वीडियो