Breaking News: सीज़फायर टूटा? हिजबुल्लाह का ड्रोन अटैक, इजरायल पर पहला बड़ा पलटवार

  • 7:29
  • प्रकाशित: अप्रैल 22, 2026

सीज़फायर के बाद हिज़्बुल्लाह का बड़ा दावा. हिज़्बुल्लाह ने इज़रायल पर ड्रोन हमला करने की पुष्टि की है. संगठन का कहना है कि ये हमला सीज़फायर के बाद पहला जवाबी हमला है, क्योंकि इज़रायल लगातार दक्षिणी लेबनान में हमले कर रहा था और अपने सैनिक हटाने से इनकार कर रहा है.

हिज़्बुल्लाह के अनुसार, इज़रायल के सीज़फायर उल्लंघन के चलते उन्हें पलटवार करना पड़ा. इस बीच दक्षिणी लेबनान के कई शहरों और सीमावर्ती इलाकों में भारी तबाही की तस्वीरें सामने आई हैं.
नकुरा जैसे इलाकों में गाँव खाली हो चुके हैं और इज़रायली सेना के कब्ज़े के दावे किए जा रहे हैं.

अब बड़ा सवाल यही है कि क्या यह हमला सीज़फायर के टूटने की शुरुआत है?
और क्या हालात एक बार फिर बड़े युद्ध की ओर बढ़ रहे हैं?

ग्राउंड ज़ीरो से पूरी रिपोर्ट.

संबंधित वीडियो