NDTV के सीनियर एडिटर विकास भदौरिया के साथ इस खास इंटरव्यू में केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता भूपेंद्र यादव ने कई राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर बात की है. पश्चिम बंगाल में बीजेपी के उभार के अहम रणनीतिकार रहे भूपेंद्र यादव ने बंगाल की राजनीतिक हिंसा का एक खौफनाक सच साझा किया. उन्होंने एक वाकया सुनाते हुए बताया कि कैसे वहां बीजेपी कार्यकर्ताओं को डराने के लिए उनकी पत्नियों को 'सफेद सूती साड़ी' (जान से मारने की धमकी) भिजवाई जाती थी. खुद को 'दो धारी तलवार' कहे जाने पर भी उन्होंने बड़ा ही सधा हुआ जवाब दिया और जीत का पूरा श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं के बलिदान और शीर्ष नेतृत्व को दिया.