ईरान के हमले के बाद इज़राइल अब ख़ास रणनीति बना रहा है. इज़राइल वॉर कैबिनेट की बैठक हुई जिसमें ये फैसला लिया गया कि ईरान के हमले का जवाब दिया जाएगा, इज़राइल सेना के चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़ ने ये बयान दिया लेकिन इज़राइल ऐसा कब और कैसे करेगा इसका खुलासा नहीं किया गया है. जिसके बाद ईरान ने फिर दोहराया है कि इज़रायल ने पलटवार किया तो हमारा ऐक्शन काफ़ी ख़तरनाक होगा. ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनानी ने कहा है कि अपने राष्ट्रीय हितों के लिए हमने स्वाभाविक रूप से इस कार्रवाई को अंज़ाम दिया और अगर इज़रायल की ओर से कोई जवाबी कार्रवाई की जाती है तो हमारी कार्रवाई निश्चित रूप से और भी ज़्यादा ख़तरनाक होगी.