Iran Israel War Ceasefire: सीजफायर हुआ भी और नहीं भी हुआ। आप सोच रहे होंगे कि ये क्या पेच है। ये पेच नहीं हकीकत है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर का ऐलान किया। दोनों देशो ने भी माना- लेकिन फिर तनातनी बढ़ी। इजरायल ने कहा कि ईरान ने सीजफायर का उल्लंघन किया- दूसरी ओर ईरान ने कहा कि हमला सीजफायर के पहले किया गया था। ऐसे में सवाल ये कि आखिरी गोली किसने चलाई। सवाल ये भी कि क्या ईरान जीत गया। हम इन सवालों पर अपने मेहमानों से चर्चा भी करेंगे लेकिन उससे पहले ये रिपोर्ट देखिए।