Bihar CM Samrat Chaudhary in Action: उत्तर प्रदेश के बाद अब बिहार में भी अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तस्वीरें सामने आ रही हैं. मुख्यमंत्री पद की शपथ के बाद सरकार ने कानून‑व्यवस्था पर तेज़ एक्शन शुरू किया है, और महज कुछ घंटों में दो अलग‑अलग मुठभेड़ों ने राज्य की सियासत और प्रशासन में हलचल मचा दी है.
भागलपुर में एक सरकारी अधिकारी की हत्या के आरोपी रामधनी यादव को पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया. पुलिस के मुताबिक हथियार बरामदगी के दौरान आरोपी और उसके साथियों ने फायरिंग की, जिसके जवाब में कार्रवाई हुई. इस मुठभेड़ में कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं.
वहीं सिवान में एक अन्य हत्या के मामले में भी आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में घायल किया. सरकार का कहना है कि यह कार्रवाई किसी भी कीमत पर अपराध पर लगाम लगाने के लिए की जा रही है.
बिहार में हुए ये एनकाउंटर इस बात का संकेत हैं कि नई सरकार अपराध के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है. अब सवाल यही है कि क्या इससे राज्य में कानून‑व्यवस्था में स्थायी बदलाव आएगा.