Bihar में NEET सॉल्वर गैंग पर बड़ा एक्शन!; लखीसराय से 9 आरोपी गिरफ्तार

देशभर में नीट परीक्षा को लेकर मचे बवाल और प्रशासनिक फेरबदल के बाद आयोजित हुई री-नीट परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए सरकार और प्रशासन ने इस बार सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। लेकिन 'तू डाल-डाल, मैं पात-पात' की तर्ज पर सिस्टम को खोखला करने वाले दीमक यानी शिक्षा माफिया इस बार भी सेंधमारी के लिए पूरी तरह तैयार बैठे थे। गनीमत रही कि लखीसराय पुलिस और जिला प्रशासन की मुस्तैदी से परीक्षा हॉल तक उत्तर पहुंचने से पहले ही पूरे नेटवर्क को खंगाल दिया गया।

संबंधित वीडियो