सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें चलती ट्रेन के फर्श पर कुछ लोग 'हवन-पूजन' और रुद्राभिषेक करते नजर आ रहे हैं. नई दिल्ली से मुंबई सेंट्रल जा रही इस ट्रेन के वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है और ट्रेन की सुरक्षा को लेकर कई गंभीर सवाल उठा रहा है. इससे पहले ट्रेन में 'हनीमून सुइट' की तस्वीरों पर भी काफी हंगामा हुआ था. लेकिन क्या वाकई रेलवे ने किसी आम कोच में इसकी इजाजत दी है. जब विवाद बढ़ा तो रेलवे ने खुद सामने आकर इस पूरी कहानी की सच्चाई बताई. रेलवे के मुताबिक, यह पूजा किसी सामान्य स्लीपर या एसी कोच में नहीं, बल्कि एक निजी तौर पर बुक किए गए बेहद आलीशान 'सैलून कोच' (Saloon Coach) में हो रही थी. इसके लिए बाकायदा 3 लाख रुपये से ज्यादा का पेमेंट किया गया था.