12 तारीख को होने वाले कर्नाटक चुनाव के लिए प्रचार खत्म हो चुका है. आखिरी चरण में कांग्रेस और बीजेपी एक दूसरे पर हमले करते नजर आए. इस दौरान दोनों पार्टियों ने एक दूसरे पर जमकर आरोप लगाए. कर्नाटक के रण में आखिरी प्रहार की शुरुआत राहुल गांधी ने एक प्रेस कांफ्रेंस से की. उन्होंने कहा कि कांग्रेस बुनियादी मुद्दों को लेकर चुनाव में उतरी है.