बिहार के कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के पछाहगंज के समीप सासाराम की ओर जा रही एक ट्रक अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर ब्रिज पर लटक गई. बताया जा रहा है कि ट्रक ड्राइवर को एक नींद का आया झपकी कारण चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे ट्रक का आधा हिस्सा सर्विस लेन की ओर लटक गया. हादसे में ड्राइवर छोटू यादव घायल हो गया, जबकि अन्य लोग बाल-बाल बच गए.