I Love Muhammad Row: महाराष्ट्र के अहिल्यानगर (अहमदनगर) के मारीवाड़ा इलाके में कुछ शरारती तत्वों ने सड़क पर पैगंबर मोहम्मद के नाम को लिख दिया, जिससे मुस्लिम समुदाय में आक्रोश फैल गया। कोतवाली पुलिस थाने के सामने सैकड़ों लोग इकट्ठा होकर जोरदार विरोध प्रदर्शन करने लगे, जिसके दौरान बवाल मच गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। बरेली से शुरू हुई 'I Love Muhammad' विवाद की आग अब महाराष्ट्र तक पहुंच चुकी है। वीडियो में देखिए अहिल्यानगर की ताजा तस्वीरें और पूरा घटनाक्रम.