हॉट टॉपिक : किसान आंदोलन पर सरकार का प्लान

  • 12:33
  • प्रकाशित: दिसम्बर 15, 2020
केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन (Farmers Protest) तेज होता जा रहा है. किसान आंदोलन 20वें दिन में पहुंच गया है. किसान और सरकार के बीच कानूनों को लेकर गतिरोध बढ़ता जा रहा है. किसानों ने कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग करते हुए सोमवार को एक दिन का अनशन किया और देशभर के कई हिस्सों में जिला कलेक्ट्रेट का घेराव किया. किसान संगठनों और किसान नेताओं ने प्रदर्शन को और तेज करने के भी संकेत दिए हैं. इस बीच, सरकार की ओर से कहा गया है कि किसानों के साथ वार्ता की अगली तारीख तय करने के लिए सरकार उनसे संपर्क में है.

संबंधित वीडियो