बिहार डिप्टी सीएम के आगे क्यों रो पड़ा सेना का जवाब, बोला- जान दे देंगे- VIDEO

  • 6:31
  • प्रकाशित: अप्रैल 03, 2026

छपरा मे उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के द्वारा भूमि सुधार जनकल्याण संवाद में  छपरा के भिखारी ठाकुर प्रेक्षागृह में सुनी समस्याएं उसी दौरान मंत्री विजय सिन्हा के सामने एक आर्मी जवान भावुक होकर रो पड़ा. उसने कहा कि जमीन विवाद के कारण उसके पिता का निधन हो गया और उसके चाचा को ब्रेन हेमरेज हो गया. जवान ने कहा, “मुझे न्याय चाहिए हजूर, नहीं तो हम भी अपनी जान दे देंगे.

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने छपरा दौरे के दौरान जिला प्रशासन को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि भूमाफियाओं के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की जाए. उन्होंने डीएम और एसएसपी को जिले में सक्रिय सभी भूमाफियाओं की विस्तृत सूची तैयार करने का आदेश दिया है.

डिप्टी सीएम ने स्पष्ट कहा कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिया कि ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई तेज की जाए और जमीन को मुक्त कराया जाए. उन्होंने यह भी कहा कि आम जनता की जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होगी, ताकि लोगों में कानून का भरोसा बना रहे.