दिल्ली नोएडा में झमाझम बारिश हो रही है. दिन में ही अंधेरा हो गया है और बिजली चमक रही है. इस बारशि से उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग का अनुमान है कि आज पूरे दिन ऐसे ही बारिश होगी और 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी.